Betul news: जिले में भव्यता के साथ मनाई सेन जयंती, विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा


बैतूल। मालवी सेन समाज ने इस वर्ष संपूर्ण जिले में भव्यता के साथ सेन जयंती मनाई। दुर्गा वार्ड स्थित चमत्कारी नर्मदेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष लखनलाल मालवी ने सेन महाराज की जीवनी का विस्तारपूर्वक विवरण दिया। समारोह में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और समाज सेवा जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया। सेन जयंती का यह समारोह न केवल सेन जी के जीवन और विचारों को समर्थन देने का एक माध्यम बना, बल्कि समाज को जागरूक करने और समाज सेवा के प्रति संकल्पित करने का भी मंच बना। चिचोली ब्लॉक में ऋषि उच्चसरे के नेतृत्व में सेन जयंती मनाई। वहीं शोभापुर, पाथाखेड़ा में मुन्ना मन्नासे, संतोष सराठे, भैंसदेही में कुंवरलाल मन्नासे, मुलताई में बाबा कडूकर के नेतृत्व में सेन जयंती मनाईं। इसके साथ ही आमला ब्लॉक संजय कासरादे, पुसली एवं खेड़ी कोर्ट में कैलाश एवं अशोक बुंदेलवाल, सातगुवाड़ी एवं महतपुर जितेंद्र उच्चसरे एवं भोजराज नागौर, भैंसदेही में कुंवर लाल मन्नासे, राजा मन्नासे एवं सुधा कसरादे, भीमपुर ब्लॉक में राजेश हरणे एवं नीलकंठ मन्नासे के नेतृत्व में सेन जयंती मनाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव प्रसाद जयसिंहपुरे, अशोक साहने, दिनेश खेड़ले, नारायण बघेल, बृजेश साहने, जितेंद्र नरेले, ओमप्रकाश बघेले, हेमराज, मथुराप्रसाद जयसिंहपुरे, संतोष साहने, सुरेश नागोर, राकेश मन्नासे, प्रकाश बघेल, शिवनाथ कसरादे, राधे खवादे, पंकज साहने, पवन साहने, अविनाश साहने, राहुल मालवी, रोहित मालवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button