Mamata Banerjee’s effigy burnt: कोलकाता की घटना पर बैतूल में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका 

बैतूल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैतूल नगर के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रांत सह मंत्री देवेंद्र धुर्वे ने किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाकर अपना गुस्सा प्रकट किया।

प्रांत सह मंत्री देवेंद्र धुर्वे ने इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा, इस तरह की घटनाएं समाज के लिए एक गंभीर चुनौती हैं, और सरकार को त्वरित और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सरकार से मांग की कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने मृतक महिला डॉक्टर के परिवार को न्याय दिलाने की भी अपील की। नगर मंत्री अनुराग यादव ने कहा जिस राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला है वही एक महिला के साथ जघन्य अपराध के आरोपियों को ममता सरकार बचाने में जुटी है। यह किसी महिला डॉक्टर्स का अपमान नहीं है अपितु सम्पूर्ण महिलाओं का अपमान है। बंगाल में महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार हो रहे है। पहले संदेशखाली की घटना और अब शासकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ घटी वारदात से देश भर मे महिलाओं में आक्रोश है।।इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मानिक कुमरे, नगर मंत्री अनुराग, नगर सहमंत्री मयंक गोरले, देवेंद्र पांसे, लक्की, अंचल, हिमांशु राठौर, पीहू, सलोनी मालवीय, रोहित, अंकित, साहिल शेख, और सारांश गब्बर समेत कई अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने इस मुद्दे की गंभीरता को रेखांकित किया। एबीवीपी के इस प्रदर्शन ने बैतूल में लोगों का ध्यान इस जघन्य अपराध की ओर खींचा और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button