दर्दनाक हादसा : आमला के पंचायत सचिवों की स्कार्पियो को टक्कर मारकर बस पलटी, दो की मौत, 10 घायल
सीहोर जिले के सलकनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

MP News : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में गुरुवार को यात्री बस और स्कार्पियो के बीच हुई भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्कार्पियो में बैतूल जिले के आमला जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सचिव सवार थे और वे भोपाल में आयोजित महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

टक्कर के बाद बस भी आगे जाकर पलट गई है। सूचना मिलते ही रेहटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्कार्पियो का चालक बुरी तरह से फंस गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से उसका शव बाहर निकाला है। इस हाइसे में एक पंचायत सचिव की भी मौत हो गई है। अन्य पंचायत सचिवों और घायलों को नर्मदापुरम के अस्पताल पहुंचाया गया है।




