Haldi kumkum: ऐतिहासिक एवं भव्य हुआ किराड़ समाज का हल्दी कुमकुम समारोह

350 से अधिक मातृशक्तियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया

बैतूल। जिला किराड़ समाज महिला संगठन बैतूल के तत्वावधान में किराड़ मंगल भवन सदर में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 350 से अधिक मातृशक्तियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप यज्ञ एवं उपस्थित सभी बहनों के स्वागत एवं परिचय के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती चंद्रकांता हारोडे ने समाज को संस्कारी एवं शिक्षित बनाने के लिए बच्चों को संस्कारवान बनाने का आव्हान किया। पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा नरवरे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त मातृशक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा कि ऐसे कार्यक्रम संपन्न होने से मातृशक्तियां संगठित होगी।

संगठन की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिमैय्या ने कहा कि हल्दी कुमकुम कार्यक्रम अभी तक मुलताई, ताईखेड़ा एवं बैतूल में संपन्न कराए जा चुके हैं। जिले के अन्य ब्लॉको में भी आयोजित कराकर जिले भर की मातृशक्तियों को संगठन से जोड़ेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए संगठन की महामंत्री श्रीमती प्रेमलता झपाटे ने उपस्थित बहनों से आग्रह किया कि सभी मातृशक्तियां संगठन के प्रति समर्पित भाव से जुड़े।संगठन के कार्यक्रमों का जिले भर में आयोजन करने में सहयोग प्रदान करते रहे। कार्यक्रम में सभी बहनों को सुहाग सामग्री भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में श्रीमती अनुसुया अमरूते ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button