Monkey Jump On Bike : चलती बाइक पर कूद गया बंदर, बाइक चालक गंभीर रूप से हो गया घायल

Monkey Jumping On Bike: मध्यप्रदेश के बैतूल में धमाचौकड़ी मचा रहे बंदर अब राहगीरों की जान पर आफत बन रहे हैं। शुक्रवार को चलती बाइक पर बंदर ने छलांग लगा दी। बंदर तो कूदकर पेड़ पर चला गया लेकिन बाइक चालक घायल होकर अस्पताल पहुंच गया।
बैतूल जिला मुख्यालय के जेएच कालेज चौक के पास चलती बाइक पर अचानक बंदर कूद गया जिसमें बाइक अनियंत्रित हो गई और चालक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल निवासी मनीष कुमार शुक्रवार को बाइक से कालापाठा से पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ जा रहे थे। तभी कालेज चौक के पास चलती बाइक पर अचानक एक बंदर कूद गया जिसके बाद बाइक चालक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। उसे गंभीर चोटे आने पर राहगीरों ने निजी वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।




