आजाद हिन्द का झंडा फहराकर न्याय के संकल्प का ऐलान:

शिवरात्रि पर चित्रकूट से संत शिव दयाल दास ने किया न्याय और सत्य के लिए आंदोलन का आह्वान|

बैतूल। शिवरात्रि के पावन अवसर पर चित्रकूट में सत्य मेव जयते पीठ पहाड़ी पर भूमि पूजन कर आजाद हिन्द का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर शिव दयाल दास चित्रकूट निवासी रीवा ने संतों के सान्निध्य में विधिवत पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज देश में न्यायालयों और शासकीय कार्यालयों में सत्य मेव जयते लिखा तो जाता है, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था में धन, रिश्वत, धोखाधड़ी और लालच हावी है तथा सत्य मेव जयते का उपयोग केवल स्वार्थ के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चित्रकूट की पावन धरती से सत्य मेव जयते पीठ के माध्यम से भारतीयों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा और सत्य को यथार्थ रूप में चरितार्थ किया जाएगा। इस पीठ पर आने वाले परेशान और दुखी लोगों को सहयोग प्रदान कर न्याय दिलाने तथा आदेशों का पालन करवाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में पवन भारतीय रास बिहारी बोस क्रांति सेना प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, आजाद हिन्द फौज ब्रिगेडियर बैतूल मध्य प्रदेश तथा चंद्रपाल सिंह नई बस्ती आरोग्य धाम, सेमरवार पहाड़ी हनुमान धारा रोड बाईपास चित्रकूट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर देश की अन्य पहाड़ियों पर भी सत्य मेव जयते पीठ स्थापित किए जाएंगे, ताकि भारतीयों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को मजबूत किया जा सके। इससे सत्य मेव जयते पीठ के संचालकों और पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button