Amla news: बिछवा में 2 साल के बाद भी पूर्ण नहीं हुआ जलजीवन मिशन का कार्य

जगह-जगह से लीकेज हो गई पाइपलाइन, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में की शिकायत

Amla news:  बैतूल। आमला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछवा की ग्रामीण महिलाओं ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य को पूर्ण करने सहित गांव में शराबबंदी, सड़क निर्माण एवं मोबाइल टावर लगाने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच धर्मराज पवार, पंच संगीता पवार, गुंता पवार, नान्ही बुआडे, कविता पवार, जयवंती पवार, जयवंती ओमकार, जानकी पवार, सुमन पवार, रेखा खवसे दयाल बोबड़े सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

शिकायत करने पहुंची महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि जल जीवन मिशन का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। पानी नहीं मिलने से यहां के ग्रामीण परेशान हैं। पेयजल व निस्तार के लिए ग्रामीण पुराने स्रोतों पर ही निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी पड़े काम को लेकर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल जीवन मिशन के लिए डाली गई पाइपलाइन जगह-जगह से लीकेज हो गई है। पाईपलाईन के लिये खोदी गई सड़क का सुधार कार्य नही किया गया है। जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में विगत 2 वर्षों से परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सभी घरो में दिये गये कनेक्शन में स्टैण्ड एवं नल नहीं लगाये गये है। वाल के चेंबर पूरी तरह ढके नही गये है। पेयजल टंकी भी घटिया मटेरियल से बनाई गई है। जिससे पानी रिस रहा है, पानी टंकी में जमा नही हो पा रहा है। ग्रामीणों ने सभी कार्यों को ठेकेदार से पूर्ण करवाकर नलजल योजना शुरू करने की मांग की है।

गांव में बेची जा रही अवैध शराब

शिकायतकर्ता महिलाओं ने बताया कि ग्राम बिछवा थाना बोरदेही में ग्राम के 2-3 लोगो द्वारा अवैध कच्ची शराब बेची जा रही है। कच्ची शराब स्कूल एवं पंचायत भवन के आसपास बेच रहे हैं, जिससे पंचायत एवं स्कूल परिसर में शराबी चले जाते है। स्कूल में एक शिक्षक भी शराब पीकर आता है। महिलाओं ने बताया कि मामले में उन्होंने थाना प्रभारी बोरदेही को आवेदन दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।

हाई स्कूल तक सड़क बनाने की मांग

इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने ग्राम बिछवा से हाईस्कूल तक सड़क बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्कूल की दूरी 600 मीटर लगभग है, लेकिन रास्ते में 2 नाले पड़ते हैं। रास्ता बहुत ही उबड़ खाबड है। बरसात के दिनों में घुटने तक कीचड हो जाता है। जिससे बच्चों और शिक्षकों को आने जाने में भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बच्चे स्कूल नही आ पाते है जिससे बच्चो की उपस्थिति एवं परीक्षा परीणाम बहुत ही कम रहता है। 3 वर्ष पहले नाले की बाड में एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है।

मोबाइल टावर लगाने की भी मांग

ग्रामीणों ने बताया ग्राम पंचायत बिछवा के पंचायत मुख्यालय ग्राम बिछवा में कोई भी मोबाईल कम्पनी का नेटवर्क नही मिलता है। नेटवर्क नही मिलने से ग्राम में पंचायत के विभिन्न कार्य, राशन वितरण सहित अन्य आनलाईन कार्य नही हो पाते है। ग्राम वासियों को विविध कार्यों के लिए 10-12 किलो मीटर दूर जाना पड़ता है। मोबाईल से किसी भी बाहरी व्यक्तियों से बात नही हो पाती है। इन्ही सब परेशानियों के देखते हुए गांव में मोबाइल टावर लगाने की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button