सभी को साथ लेकर समाज हित में करेंगे कार्य: सुभाष राठौर
राठौर समाज ने मनाया अन्नकूट कार्यक्रम, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

अन्नकूट कार्यक्रम: बैतूल। क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा गंज स्थित धर्मशाला में शुक्रवार दोपहर अन्नकूट का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। समाज के अध्यक्ष सुभाष राठौर, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, नपा उपाध्यक्ष महेश राठौर, लवलेश राठौर, अरविंद राठौर, गौरव राठौर ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। साथ ही वीर दुर्गादास राठौर के छाया-चित्र पर माल्यार्पण किया। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की।
समाज के अध्यक्ष सुभाष राठौर ने अन्नकूट का महत्व बताया। राठौर ने कहा कि आगे भी इसी तरह से अन्य कार्यक्रम भी मनाए जाएंगे,जिसमें समाज के सभी लोगों की सहभागिता जरुरी है। सभी को साथ लेकर समाज हित में कार्य करेंगे। पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर ने कहा कि समाज की यह पहल अच्छी है। समाज के सभी लोग एकजुट रहे। एकजुटता में शक्ति होती है।
लवलेश बब्बा राठौर ने समाज के कार्यक्रम की सराहना की और समाज के लोगों की सहभागिता को देखते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी कार्यक्रम हो सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो। समाज में एकजुटता होना बहुत जरुरी है। राठौर समाज की महिला अध्यक्ष ममता अरविंद राठौर ने उपस्थित समाज के सभी लोगों का आभार माना। उन्होंने समाज के कार्यक्रमों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।




