Big Accident : कोयले से भरा ट्रक पलटा, चालक और क्लीनर गंभीर रुप से घायल

Accident: बैतूल। जिले के सारनी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम लोनिया रैयत के पास शक्रवार को दोपहर में कोयले से भरा ट्रक पलट गया। इससे ट्रक का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक में दोनों के फंस जाने पर लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला और घोड़ाडोंगरी के अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा की छतरपुर खदान से ट्रक में कोयला भरकर चालक सलमान खान निवासी परासिया और क्लीनर राहुल धुर्वे सौंसर की ओर जा रहे थे। ट्रक जैसे ही लोनिया रैयत गांव के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक चालक सलमान और राहुल उसमें फंस गए।

राहगीरों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर डायल 100 पहुंची और लाेगों की मदद से दोनों को पलटे हुए ट्रक से बाहर निकाला गया। डायल 100 की मदद से दोनों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button