Betul news:लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
निष्ठा पूर्वक कार्य कर समाज को प्रगति की ओर ले जाने का लिया संकल्प

बैतूल। आमची माती, आमची संस्कृति लोणारी कुनबी भगिनी समिति के तत्वाधान में लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सांस्कृतिक मंगल भवन में आयोजित गरिमामई कार्यक्रम में चंद्रकांता आई लिखितकर, माधुरी ताई साबले, प्रभाताई वागद्रे, जयाताई मानकर, कल्पना ताई धोटे, लताताई देशमुख, चंद्रकला ताई गावंडे , संगीता ताई घोड़की ने दीप प्रज्जवलित कर, कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद संरक्षक बहनों को मंचासीन कर पूर्व कार्यकारिणी द्वारा बैच एवं शाल से उनका सम्मान किया गया। कल्पना ताई धोटे की गणेश वंदना के बाद निवर्तमान कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष रेखा बारस्कर, पूर्व उपाध्यक्ष जमुना पंडागरे, पूर्व सचिव अलका खंडागरे, पूर्व कोषाध्यक्ष लता कनाठे, पूर्व सह उपाध्यक्ष वंदना काले, पूर्व सहसचिव नीलम वागद्रे, पूर्व सह कोषाध्यक्ष मनीषा कनाठे, पूर्व संयुक्त सचिव कल्पना चढ़ोकर को विदाई देकर 2 वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा की गई।जिला अध्यक्ष दिनेश मस्की, सचिव प्रवीण ठाकरे की उपस्थिति में मंगल भवन में पूजन हेतु मंदिर भेंट कर उन्हें सौंपा गया।
— कार्यकारिणी में यह हुईं शामिल–
निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष सिद्धलता महाले, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख, सचिव श्रीमती ज्योति बारस्कर, कोषाध्यक्ष वंदना पंडाग्रे, सह उपाध्यक्ष संगीता चढोकर, सह सचिव अलका वागद्रे, सह कोषाध्यक्ष दीपिका वागद्रे, संयुक्त सचिव दुर्गा दवंडे ने शपथ ग्रहण कर निष्ठापूर्वक कार्य करके समाज को प्रगति की ओर ले जाने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का सफल संचालन मधुबाला देशमुख ने किया।




