Betul news: श्रद्धालुओं ने माता को चढ़ाया श्रृंगार
श्री माता मंदिर समिति ने भक्तों पर फूलों की वर्षा की

बैतूल। श्री माता मंदिर में लीला बाबा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के विशाल जन समूह के साथ माताजी को श्रृंगार प्रसादी भेंट की गई। इस अवसर पर श्री माता मंदिर समिति ने सभी भक्तों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया। श्री माता मंदिर समिति द्वारा लीला बाबा मंदिर में विराजित शारदा माता, राधा रानी, सीता मैया के लिए विशेष श्रृंगार भेंट किया गया। कथा में श्रीधाम वृंदावन राम श्याम आश्रम से बजरंग दास जी महाराज का आगमन हुआ। जिन्होंने हिंदू धर्म पर अपना उद्बोधन दिया। समिति के अध्यक्ष डब्बू तलेड़ा ने गुरु जी का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने लीला बाबा समिति महिला मंडल का आभार व्यक्त किया।





