teak smuggling : बाइक पर रखकर की जा रही थी सागौन की तस्करी

वन विभाग के गश्ती दल को देखकर बाइक और चरपट छोड़कर फरार हुआ तस्कर

Betul News : बैतूल। दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पटादा से धामनगांव मार्ग पर बाइक से सागौन की तस्करी करने का मामला सामने आया है। वन मंडल के गश्ती दल को देखकर तस्कर बाइक सहित सागौन की चरपट छोड़कर मौके से फरार हो गए।

डीएफओ के निर्देश पर वन अमला जंगलों में 24 घंटे सतत निगरानी रखे हुए हैं। वन विभाग की सतर्कता को देखते हुए माफिया ने भी तस्करी करने का तरीका बदल दिया है। वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल वनमंडल विजयानन्तम टी.आर. के मार्गदर्शन में एवं परिक्षेत्र अधिकारी सावलमेंढा एम. एस. परते के निर्देशन में गश्ती दल गठित किया गया है। बीती रात पटादा से धामनगांव मार्ग पर सतत् गश्ती करने एवं गाड़ीदान मार्ग में छुपकर बैठने के दौरान कच्चे रास्ते पर बाइक आते हुए दिखाई दी। पास आने पर तस्कर को वन विभाग का वाहन दिखाई दे गया, जिससे वह बाइक में बंधी सागौन की चरपट छोड़कर अंधेरे में भाग गए।

वन विभाग की टीम ने मौके से बाइक एवं दो नग चरपट जप्त कर मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत अज्ञात आरोपित के विरुद्ध वन अपराध पंजीबद्ध किया है। बाइक के चेचिस नंबर के आधार पर फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। जप्ती करने वाली टीम में परिक्षेत्र अधिकारी सावलमेंढा एम. एस. परते, राजराम खाड़े व.पा., विरेन्द्र सोलंकी एवं सुंदरलाल उइके क्लिनर, ओमकार उइके सुरक्षा श्रमिक, रविन्द्र पाटनकर वाहन चालक का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button