Mandi News Betul : बैतूल में दो दिन बंद रहेगी मंडी, सुधर नहीं पा रही व्यवस्था

Mandi News Betul : बैतूल। जिले के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में सोमवार 11 नवंबर और मंगलवार 12 नवंबर को नीलामी का कार्य नहीं किया जाएगा। मंडी में आवक बढ़ने और प्रबंधन के द्वारा व्यवस्था न बनाने के कारण किसानों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी प्रबंधन के द्वारा व्यवस्था में सुधार करने के नाम पर खरीदी का कार्य बंद कर दिया लेकिन जिस दिन खरीदी शुरू होती है किसान हर कदम पर अव्यवस्था का शिकार होते रहते हैं। शनिवार को मंडी प्रबंधन ने सूचना दी है कि 11 एवं 12 नवंबर को बडोरा कृषि उपज मंडी में नीलामी का कार्य बंद रहेगा।




