Big Accident: बीएसएनएल के रिटायर्ड दिव्यांग कर्मचारी की बाइक को डंपर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Accident News। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
बैतूल–मुलताई मार्ग पर ग्राम नगर कोट के समीप डंपर ने चार पहिए वाली बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएनएल से वीआरएस लेने वाले भरत मोहबे उम्र 52 वर्ष निवासी पारड़सिंगा मंगलवार को बैतूल की ओर से मुलताई अपनी चार पहिए वाली स्कूटी से आ रहे थे । इसी दौरान डंपर की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के द्वारा विवेचना की जा रही है।




