शोषण और अत्याचार के खिलाफ मप्र आदिवासी विकास परिषद का आह्वान, रैली में पहुंचे समाजजन

हक-अधिकार की लड़ाई में आदिवासियों से बैतूल रैली में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील

बैतूल। मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल वाड़िवा ने जानकारी दी है कि 3 सितंबर को मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में बैतूल पहुंच रहे हैं। यहां वे रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुन्नालाल वाड़िवा ने इस रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज से अपनी समस्याओं को लेकर शामिल होने की अपील की है। श्री वाड़िवा का कहना है कि यह राजनीतिक आंदोलन नहीं आदिवासियों के अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज पर लगातार शोषण और अत्याचार हो रहा है। ऐसे में बैतूल से एक सशक्त संदेश पूरे प्रदेश को देना जरूरी है।

उन्होंने जिले के समस्त आदिवासी भाइयों-बहनों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में बैतूल पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें और यह साबित करें कि आदिवासी समाज अपने हक और सम्मान के लिए एकजुट है। वाड़िवा ने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बैतूल पहुंचेंगे तो आदिवासी समाज की ताकत और एकता का प्रदर्शन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button