South Asian Blackjack Championship: साउथ एशियन लाठी चैंपियनशिप में रिषिका दुबे ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

भूटान में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्री अग्रसेन स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया देश का मान

बैतूल। श्री अग्रसेन विद्यालय गंज बैतूल की कक्षा 12वीं की छात्रा रिषिका दुबे ने साउथ एशियन लाठी चैंपियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन भूटान में हुआ, जिसमें दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों – भूटान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल हुए थे। रिषिका ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की।

रिषिका दुबे ने इस प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन कौशल और कठिन परिश्रम के दम पर सिल्वर मेडल हासिल किया। लाठी जैसे पारंपरिक खेल में उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और कठिन मेहनत से किसी भी ऊंचाई को छूना संभव है। भूटान में आयोजित इस चैंपियनशिप में रिषिका ने अपनी प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया और भारत के लिए एक गर्व का क्षण प्रस्तुत किया।।रिषिका की इस उपलब्धि पर श्री अग्रसेन स्कूल के डायरेक्टर अनिल राठौर, अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश राठौर, सचिव डॉ. रिषांक राठौर, और प्राचार्य सुरेश चढ़ोकार सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिषिका की सफलता को प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया गया। रिषिका की इस कामयाबी ने उनके माता-पिता और स्कूल का मान बढ़ाया, साथ ही पूरे देश में नाम रोशन किया है। उनके इस प्रयास और सफलता ने यह संदेश दिया है कि लगन और परिश्रम से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button