drinking water crisis: भीषण पेयजल संकट: नदी-कुएं का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर ग्रामीण

Drinking water crisis: Severe drinking water crisis: Villagers forced to drink contaminated river-well water

राहत नहीं मिलने पर पंचायत में तालाबंदी करेंगे ग्राम पंचायत खामला के ग्रामीण


बैतूल। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खामला इन दिनों विभिन्न समस्याओं से जकड़ा हुआ है। पेयजल रोजगार, भ्रष्टाचार सहित तमाम समस्याओं को लेकर यहां के ग्रामीणों ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री संतू सूर्यवंशी के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, आमला विधायक योगेश पंडाग्रे एवं जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

ग्राम के पंच गणों और ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ को बताया कि ग्राम में पेयजल संकट से हाहाकार मचा हुआ है ग्रामीण कुए बावड़ी का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ग्राम बारामाचा, मेघनाथकाना, घोगाल, बोथिया, बोरखेडी में महिनों से पानी नही आ रहा है, कुए तथा नदी का पानी पीने मजबूर हो गये है, जिससे की गंभीर बिमारी हो रही है। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत सरपंच/ सचिव एवं जनपद सीईओ को भी दी गई लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश की स्थिती बन गई है। सरपंच सचिव द्वारा 02 अक्टूबर की ग्रामसभा किसी भी ग्राम में नही ली गई है जिससे स्पष्ट होता है सरपंच सचिव आम व्यक्ति की समस्या का समाधान नहीं करना चाहते है।

ग्राम पंचायत के वार्ड के पंचो की मासिक बैठक 06 माह से आज तक नहीं ली गई है जिसकी सूचना किसी पंच को नहीं दी गई है। सरपंच / सचिव द्वारा ग्राम पंचायत खामला में अत्यधिक लापरवाही, मनमानी, अनियमितता की जा रही है। सरपंच सचिव अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रहे है।

गांव में रोजगार नहीं मिलने से पलायन को मजबूर

शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत गांवों में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। ग्राम पंचायत खामला क्षेत्र के 400-500 ग्रामीण मजदूरी करने महाराष्ट्र राज्य पलायन करने मजबूर हो गये है, कई मजदूरों ने पलायन कर लिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच संजू अखण्डे एवं सचिव योगेश पांडे बिना टी. एस. या एएस के राशि आहरण कर रहे है। बिना जी.एस.टी. बिना दुकान के फर्जी वेंडर के नाम से राशि निकाली जा रही है आज दिनांक तक दस लाख रुपये की राशि का आहरण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में दोबारा करवा दिया विवाह

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने अपने स्वयं के परिजनों जिनका विवाह पूर्व में हो चुका है, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2023 में पुनः विवाह करवाकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलवाया। ग्राम के अन्य पात्र हितग्राही को योजना का लाभ प्रदान नही किया गया। ग्राम पंचायत खामला के समस्त वार्डो के पंचगणों द्वारा पूर्व में भी शिकायत की है। लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं होने के चलते ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।

ज्ञापन सौंपने वालों में उपसरपंच विनोद बिसोने अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री भैंसदेही नगर, पूर्व जनपद सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रम्मू बेले, पूर्व उपसरपंच अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष शहरी चोलाराम आठोले, मेहरा समाज के प्रदेश सचिव भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री रंजीत बेले, पंच हीरालाल बेले, राजीव आठोले, मूंगीलाल बारस्कर, सेवंती आठोले, कुवरिया बेले, बुधिया अखंडे, मानकू पंच, गिंदिया हरसूले, गेंदा गायने, वासुदेव गायने, सुनील आठोले, कैलाश हरसूले, मंगल अखंडे, बाबूलाल बारस्कर सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button