BJP leader shot himself with a pistol: बीजेपी नेता ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, सारनी के बगडोना में हुई घटना से सनसनी

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सारनी थाना क्षेत्र के बगडोना में बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख ने सोमवार सुबह अपने घर में ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र देशमुख बीजेपी के सारनी मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे। सोमवार सुबह उनकी पत्नी मंदिर गई थी और बेटा स्कूल गया था। इसी दौरान उन्होंने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। बेटा स्कूल का टिफिन भूल गया था तो वह लेने के लिए घर आया तभी उसने उन्हें अचेत देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। रविंद्र ने यह कदम क्यों उठाया इसकी पड़ताल की जा रही है।




