टी-20 टूर्नामेंट में बैतूल एकेडमी ने जीता खिताब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी 1 लाख 55 हज़ार की दी इनामी राशि 

बैतूल। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में बैतूल एकेडमी एवं शिवाजी क्लब के तत्वावधान में आयोजित स्व.विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टी-20 वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार फाइनल मुक़ाबला खेला गया। टूर्नामेंट अध्यक्ष रानू वर्मा ने बताया कि हरदा ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, मध्य क्रम भी लड़खड़ा गया और निर्धारित 20 ओवर में पूरी टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजों में राज मेहता ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली।

बैतूल एकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मून पाठक ने 3 विकेट झटके, जबकि कमाल त्रिपाठी ने 2 विकेट लिया। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैतूल एकेडमी की टीम ने शुरुवात से ही कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नही कर पाया। 60 रन बनाकर 5 विकेट गवा दिए। बाद में मून पाठक और कमल त्रिपाठी की अच्छी साझेदारी रही, जिसकी बदौलत बैतूल एकेडमी ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त किया और खिताब अपने नाम किया। इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच मून पाठक रहे।

पुरुस्कार वितरण में केंद्रीय मंत्री डीडी उइके, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, टूर्नामेंट संरक्षक अबिजर हुसैन, कपिल वर्मा, पुनीत खंडेलवाल, डीसीए अध्यक्ष डॉ नितिन देशमुख, विक्रम वैद्य, विकास मिश्रा ने पुरस्कार वितरण किया। मेन ऑफ़ द सीरिज का पुरस्कार बैतूल एकेडमी के खिलाड़ी सूरज को दिया। बेस्ट बॉलर हरदा ब्लास्टर के राहुल बिल्ला को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज अर्पित गौड़ रहे। टूर्नामेंट में कब्जा करने वाली टीम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 1 लाख 55 हज़ार की इनामी राशि दी गई और उपविजता टीम हरदा को 88 हज़ार की धनराशि टूर्नामेंट संरक्षक अबूज़र हुसैन द्वारा प्रदान की गई। सभी मुख्य अतिथियों ने दोनों टीमों और टूर्नामेंट कमेटी को सफल आयोजन करने के लिए बधाई दी।

टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष डॉ. वरुण वर्मा ने बताया कि अगले वर्ष भी इस वर्ष से भी भव्य आयोजन कराया जाएगा। टूर्नामेंट कमेटी के अंशित खासकलम, मोइज़ मंसूरी, मुनावर कुरैशी, अभिजीत गोठी, अभिषेक कुशवाह, निखिल रघुवंशी ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों का अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button