Manjhi government will get new leadership: मांझी सरकार को मिलेगा नया नेतृत्व, राष्ट्रीय प्रतिनिधि बने परते और सलाम
Shravan Kumar Parte, who is fighting for the tribal society, got the responsibility of central representative

बैतूल। मांझी सरकार में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले श्रवण कुमार परते और वस्तु सलाम अब राष्ट्रीय प्रतिनिधि बन गए हैं। मांझी सरकार संगठन ने सर्वसम्मति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
यह पद पिछले दो वर्षों से रिक्त था, जिसे अब श्रवण कुमार परते और वस्तु सलाम को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। यह निर्णय श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता फुलवा देवी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के डी कांगे ने लिया। श्रवण कुमार परते आदिवासी समाज में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे प्रांतीय उप कोषाध्यक्ष के रूप में प्रभावी कार्य कर चुके हैं और समाज में जागरूकता लाने के साथ ही आदिवासी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में अपनी पहचान बना चुके हैं। एक शासकीय कर्मचारी होते हुए भी उन्होंने समाज में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बड़ी लड़ाइयां लड़ी हैं और कई लोगों को न्याय दिलाने में सफल हुए हैं। उनकी नियुक्ति से सैनिकों में उत्साह है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, और ओडिशा समेत कई राज्यों के सैनिक उनके काम और नेतृत्व का सम्मान करते हैं। बैतूल रेलवे स्टेशन पर श्रवण कुमार परते का भव्य स्वागत किया गया। जन प्रतिनिधि, महिला और पुरुष सैनिकों ने पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामकिशोर धुर्वे ने बताया कि श्री परते को सर्वसम्मति से यह दायित्व सौंपा गया है। सैनिकों को विश्वास है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और उनके अधिकारों और सम्मान के लिए तन, मन और धन से काम करेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद पत्रकार साथियों, राजनेताओं और अधिकारियों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। श्रवण कुमार परते ने कहा कि वे इस केंद्रीय स्तर की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे और हर प्रांत के सैनिकों के हित में कार्य करेंगे।




