Huge Saint Maha Kumbh will be held in Betul on February 22: बैतूल में 22 फरवरी को विशाल संत महाकुंभ

देशभर से श्रद्धालु और राष्ट्रीय नेता होंगे शामिल

बैतूल। आगामी 22 फरवरी को अटल सभा ऑडिटोरियम जेएच कॉलेज में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का महाकुंभ भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन विधायक हेमंत खंडेलवाल जी के द्वारा किया जा रहा हैं। यह भव्य आयोजन श्री संत रविदास वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया, जिला बैतूल के तत्वावधान में होगा। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और आध्यात्मिकता का अनुपम संगम होगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालु और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

इस ऐतिहासिक आयोजन में केन्द्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के केन्द्रीय राज्य मंत्री डी. डी. उइके, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल, राज्य वन मंत्री दिलीप अहिरवार, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लालसिंह आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला-सारणी विधायक योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके, मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चबला शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के आयोजन की अध्यक्षता जितेन्द्र गोले करेंगे, मंच संचालन श्याम ब्राम्हणे और महेश इंगले द्वारा किया जाएगा।इस आयोजन की शुरुआत सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन से होगी, इसके बाद 11:30 बजे से अतिथि स्वागत होगा। दोपहर 12 बजे आमंत्रित अतिथियों का उद्बोधन होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा और 2:30 बजे से गुरु का लंगर, भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button