कलश यात्रा के साथ आज 4 फरवरी को होगा शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

बैतूल। बैतूलबाजार में आज 4 फरवरी बुधवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री दुर्गा शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया जाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक मंगल भवन सुभाष वार्ड बैतूलबाजार में हो रहे धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन सुबह 6 से 9:30 बजे तक पूजन, सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हवन तथा दोपहर 1 से 4 बजे तक प्रवचन आयोजित होंगे। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य जया देवी के मुखारविंद से किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। 12 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से हवन पूजन एवं पूर्णाहुति होगी, इसके पश्चात सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रवचन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button