Free Health Camp: निशुल्क शिविर में ग्रामीणों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण 

डॉक्टर मेघा वर्मा और डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा ने निभाई अहम भूमिका

ब्लड ग्रुप, एचबी और हड्डी परीक्षण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता 

बैतूल। जिला मुख्यालय स्थित शतायु मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को एकदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर में ब्लड ग्रुप, एचबी और हड्डी से संबंधित जांचें की गईं।

डॉक्टर मेघा वर्मा और डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा ने इस शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिविर में आए मरीजों का परीक्षण किया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी।

शिविर के दौरान शतायु मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर ललित सरले और संजय रघुवंशी ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के निशुल्क शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। शिविर के सफल आयोजन के लिए हॉस्पिटल स्टाफ और डॉक्टरों की टीम ने सराहनीय प्रयास किए। मरीजों ने भी इस पहल की प्रशंसा की और शिविर के आयोजन के लिए अस्पताल प्रशासन का धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button