Demand for resignation of Home Minister: कांग्रेस ने अंबेडकर चौक पर किया प्रदर्शन, गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग


बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में अंबेडकर चौक पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसजनों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग है। उन्होंने कहा कि अमित शाह द्वारा डॉ. अंबेडकर पर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है, यह दलित समुदाय और संविधान के प्रति अपमानजनक है। वागद्रे ने यह भी कहा कि संविधान के 75 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने इस तरह का बयान देकर जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

ज्ञापन में कहा गया कि डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत किया। उनके योगदान को किसी भी प्रकार से कम करके नहीं आंका जा सकता। अमित शाह ने संसद में डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी कर संविधान के मूल्यों का अपमान किया है, जो बेहद निंदनीय है।
कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में मांग की कि अमित शाह को तत्काल केंद्रीय गृह मंत्री के पद से बर्खास्त किया जाए और उन्हें डॉ. अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगने का निर्देश दिया जाए। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे प्रदेश महामंत्री रामू टेकाम, ब्रज पांडे, प्रदेश सचिव समीर खान, प्रतिनिधि नवनीत मालवीय, अरुण गोठी, हेमंत पगारिया, मनोज आर्य, अनुराग मिश्रा, डॉ. रमेश काकोड़िया, विजय आर्य, नारायण घोटे, सुनील जेधे, सरफराज खान, मोनू बडोनिया , रितेश शुक्ला , राजेश गावंडे, रजनीश सोनी, मनीष देशमुख, राजा सोनी, अशोक निरापुरे, रमेश गायकवाड़, मिथिलेश राजपूत, राहुल वीक, सत्तार अली, प्रेरणा शर्मा, सेंटी वाघमारे, गोलू देशमुख, बाबा ठाकरे, जगदीश गोचरे, राजू गायकी, आबू खान, राजकुमार दीवान, अभिषेक पवार, मोनू वाघ, मोहसिन खान, प्रशांत राजपूत, अजय टंडन, सुभाष पवार, रोहित राजपूत, विशाल गलफठ, अशोक नागले, अनीश शेषकर, राहुल परते, शेख आकिब, पवन साकरे, विकास बर्डी, मोहित खातरकर, पंकज तुमडाम, विशाल परते सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button