डॉ.मनोज हुरमाडे ने सीएमएचओ का पदभार संभाला

न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डॉ. मनोज हुरमाडे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। संघ की ओर से उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया और स्वास्थ्य विभाग में उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया गया।

स्वागत समारोह में संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रकाश माकोड़े, प्रांतीय महामंत्री रामेंद्र मालवीय, जिला अध्यक्ष विजय ठाकुर सहित संजीव लोखंडे, मनीष श्रीवास, अनिल देशमुख, तुकाराम ठाकरे, श्रीराम बोरकर, रवि डिगरसे, बसंत, हरिशंकर इरपाचे, विजय गीते, ऋषभ कोवितकर, धन्ना धुर्वे, संतोष उइके, शंकरलाल टेकाम, देशमुख, जगदीश समेत संघ के समस्त सदस्य मौजूद थे।

सभी ने डॉ. हुरमाडे को शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने डॉ. हुरमाडे को सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button