the Buddhist society: दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक सम्पन्न

बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक 28 सितंबर को रामशंकर आवलेकर प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में पंचशील बुद्ध विहार सदर में आयोजित की गई। इस दौरान जिला शाखा गठन हेतु समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति में 1 अक्टूबर को पंचशील बुद्ध विहार सदर में दोपहर 2 बजे बैठक आयोजित किए जाने पर सहमति बनी। समिति के गठन हेतु वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में समिति द्वारा गठन की कारवाही की जाएगी। जिसमें प्रदेश के महासचिव चिंतामन पगारे उपस्थित रहेंगे। बैठक संदीप पाटिल, कमलेश उबनारे, शिवकिशोर पाटिल, उमराव पाटिल, रामदयाल मस्तकर, दिनेश मालवीय, डा पीआर सोनारे, रमेश ऊबनारे, सूरजलाल मंडलेकर, डा सीएस ऊबनारे, सुनील मालवीय, उषा ऊबनारे, कौशल्या भावरकर, कमला आवलेकर , उर्मिला ऊबनारे, वंदना झरबड़े, विनोद दवंदे, रामा अतुलकर, गीता घोघरकर, श्यामराव नागले उपस्थित रहे।




