Betul news: बैतूल प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग

जन मानस कल्याण संस्थान पुलिस इंडिया रिफॉर्म ने सौंपा ज्ञापन


बैतूल। जन मानस कल्याण संस्थान पुलिस इंडिया रिफॉर्म ने बैतूल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर एसपी के नाम एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा। संस्थान ने बैतूल के कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधार करने का निवेदन किया है ताकि शहर में यातायात सुगम हो सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ज्ञापन में उल्लेखित मार्गों में कारगिल चौक से लेकर टिकारी रोड, कारगिल चौक से गेंदा चौक होते हुए बडोरा और बैतूल बाजार तथा आठनेर रोड शामिल हैं। संस्थान का मानना है कि इन मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार से जन सुरक्षा में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।
जन मानस कल्याण संस्थान पुलिस इंडिया रिफॉर्म के प्रदेश अध्यक्ष किशोर धोटे ने बताया कि शहर के ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार करना आवश्यक है ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात मिल सके। संस्थान ने एसपी से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि बैतूल शहर के निवासियों को बेहतर सड़क सुरक्षा मिल सके। शहरवासियों ने भी इस पहल का समर्थन किया है और प्रशासन से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
— संस्थान की मुख्य मांगे और सुझाव–
कारगिल चौक से टिकरी रोड: इस मार्ग पर अत्यधिक ट्रैफिक जाम होता है, जिसे प्रबंधित करने के लिए यातायात संकेतकों और पुलिस कर्मियों की तैनाती आवश्यक है।
कारगिल चौक से गेंदा चौक और बडोरा: इन क्षेत्रों में अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक की समस्या होती है, जिसके समाधान के लिए नियमित निरीक्षण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।
बैतूल बाजार और आठनेर रोड: इन मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए आवश्यक संकेतक और स्पीड ब्रेकर्स लगाए जाने चाहिए ताकि दुर्घटना ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button