Wife breaks husband’s head : देर से घर पहुंचा पति तो पत्नी ने पत्थर से फोड़ दिया सिर

मध्यप्रदेश के बैतूल में सामने आया मामला

Wife breaks husband’s head : पति के घर देरी से आने के कारण पत्नी इतनी नाराज हो गई कि उसने गुस्से में आकर पति का सिर पत्थर से फोड़ दिया। पति को गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पत्नी के द्वारा पति का सिर फोड़ देने की घटना मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सामने आई है।

बैतूल जिले के ग्राम सोहागपुर में दिनेश बोहरपी उम्र 35 वर्ष शुक्रवार शाम को काम में कहीं गया हुआ था उसे घर पहुंचने में देरी हो गई। रात करीब 9 से 10 बजे के करीब जब वह अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फुलवंती ने विवाद शुरू कर दिया। पत्नी का कहना था कि तुम इतने समय से कहां थे और घर इतनी लेट क्यों आए। बात बढ़ते बढ़ते विवाद में बदल गई।

गुस्साई पत्नी अपनी एक वर्ष की बच्ची को लेकर मायके जाने का बोलकर घर से निकल पड़ी। दिनेश ने अपनी पत्नी फुलवंती को रोकने का प्रयास किया और उसके पास से बच्ची ले ली । गुस्से में आकर फुलवंती ने अपने पति दिनेश के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिसमें दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे घायल अवस्था में देर रात जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button