कांग्रेस के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ में करणलाल चंदेलकर जिलाध्यक्ष नियुक्त । जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी।

 

बैतूल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ में बैतूल से करणलाल चंदेलकर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई है।

वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी.एस. तिवारी द्वारा प्रस्तुत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए यह नियुक्ति जारी की गई। बैतूल से करण लाल चंदेलकर की नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर की गई है।

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि करण लाल चंदेलकर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति पर अनेक कांग्रेस जनों ने करणलाल चंदेलकर को बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button