Vande Bharat Train : अयोध्या धाम से छह वंदे भारत भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से विभिन्न शहरों के बीच इन 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
1. दरभंगा-अयोध्या-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) अमृत भारत एक्सप्रेस
2. मालदा टाउन-बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से विभिन्न शहरों के लिए इन 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
1. श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
2. अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
3. कोयंबतूर-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
4. मंगलुरु-मडगांव (गोवा) वंदे भारत एक्सप्रेस
5. अयोध्या धाम-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस
6. जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

30 दिसंबर 2023 (शनिवार) को 8 कोच वाली विशेष ट्रेन संख्या 02705 जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (एकतरफा) संभावित समय के अनुसार चलेगी।
स्टेशन – आगमन/प्रस्थान
जालना – –/11:00 बजे
औरंगाबाद – 11:55 बजे/11:57 बजे
मनमाड जंक्शन – 13:42 बजे/13:44 बजे
नासिक रोड – 14:44 बजे/14:46 बजे
कल्याण जंक्शन – 17:06 बजे/17:08 बजे
ठाणे – 17:28 बजे/17:30 बजे
दादर – 17:50 बजे/17:52 बजे
सीएसएमटी मुंबई – 18:45 बजे/–
मध्य रेल पर छठी वंदे भारत ट्रेन सेवा
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिनांक 30.12.2023 को मुंबई-जालना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) के उद्घाटन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा की शुरुआत इस प्रकार है:-
मुंबई-जालना वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20706 मुंबई-जालना वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 01.01.2024 से प्रतिदिन (बुधवार को छोड़कर) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से 13.10 बजे प्रस्थान करेगी और नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार उसी दिन 20.30 बजे जालना पहुंचेगी।
स्टेशन – आगमन/प्रस्थान
सीएसएमटी मुंबई – –/13.10 बजे
दादर – 13.17 बजे/13.19 बजे
ठाणे – 13.40 बजे/13.42 बजे
कल्याण जंक्शन – 14.04 बजे/14.06 बजे
नासिक रोड – 16.28 बजे/16.30 बजे
मनमाड जंक्शन – 17.30 बजे/17.32 बजे
औरंगाबाद – 19.08 बजे/19.10 बजे
जालना – –/20.30 बजे
ट्रेन संख्या 20705 जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 02.01.2024 से प्रतिदिन (बुधवार को छोड़कर) जालना से 05.05 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11.55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।
स्टेशन – आगमन/प्रस्थान
जालना – –/05.05 बजे
औरंगाबाद- 05.48 बजे/05.50 बजे
मनमाड जंक्शन – 07.40 बजे/07.42 बजे
नासिक रोड – 08.38 बजे/08.40 बजे
कल्याण जंक्शन – 10.55 बजे/10.57 बजे
ठाणे- 11.10 बजे/11.12 बजे
दादर – 11.32 बजे/11.34 बजे
सीएसएमटी मुंबई – 11.55 बजे/–
हाल्ट: दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड और औरंगाबाद
संरचना: 1 एसी एक्जीक्यूटिव क्लास और 7 एसी चेयर कार




