कोरकू समाज का होली मिलन समारोह 15मार्च को। शिवधाम गुपतवाड़ा में सामाजिक बंधु और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल।

बैतूल। कोरकू समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 15 मार्च को शिवधाम गुपतवाड़ा, भैसदेही में किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक बंधु और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार होली मिलन समारोह में समाज के लोग एकजुट होकर अनेकता में एकता का संदेश देंगे तथा बुराई पर अच्छाई की जीत और खुशियों के रंगों के साथ होली मनाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन कोरकू परिवार और समस्त कोरकू समाज संगठन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।




