ग्राम कोयलारी में ग्रामोदय से अभ्युदय चौपाल एवं रैली का हुआ आयोजन
विकास पखवाड़ा के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

स्वदेशी अपनाना है देश को बचाना है के नारे लगाकर जनजागरूकता का दिया संदेश
बैतूल। जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश के अंतर्गत विकासखण्ड आठनेर के ग्राम कोयलारी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्रामोदय से अभ्युदय चौपाल एवं रैली का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास पखवाड़ा योजनाओं की जानकारी दी गई।रैली में ग्रामीणों ने स्वदेशी अपनाना है देश को बचाना है के नारे लगाकर जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आठनेर गोवर्धन राने ने सरल और संवेदनशील नेतृत्व के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
– स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का संदेश
जन अभियान परिषद समन्वयक विकासखण्ड आठनेर श्रीमती मधु आशुतोष सिंह चौहान ने स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ के विषय पर विचार रखे और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं आशुतोष सिंह चौहान ने योजनाओं के लाभार्थियों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।
– ग्राम समिति और महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी
बैठक में ग्राम प्रस्फुटन समिति कोयलारी के अध्यक्ष दुर्गादास पाटनकर, सचिव इंदल, महादेव पाटनकर, दिनेश माकोडे, दिनेश साकरे, राधा बारपेटे, दिनेश पाटनकर, सुखदेव पाटनकर, बबलू धुर्वे, संदीप पाटनकर, गुलचंद पाटनकर, सहादेव पाटनकर, लककु, बेनीप्रसाद पाटनकर, चिंधया पाटनकर उपस्थित रहे। समूह महिला अध्यक्ष श्रीमती गुंता सलामे, सचिव श्रीमती दुर्गा पात्रे, श्रीमती दुर्गा उइके, श्रीमती देवकी पाटनकर सहित अन्य ग्रामवासियों का सहयोग रहा।




