सनातन धर्म उन्मूलन की बात कहने वाले तमिलनाडू के सीएम के बेटे के खिलाफ बालाजीपुरम संस्थान आज देगा ज्ञापन

कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देकर एफआईआर की मांग

Betul News: बैतूल। तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के व्दारा बीते शनिवार को सनातन धर्म के खिलाफ काफी आपत्तिजनक बातें कही गई और उसके उन्मूलन का संकल्प लिया गया। इसके चलते लोगों में भारी नाराजगी है।

भारत के पांचवेधाम श्री रूकमणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूल का संचालन भी तमिलनाडू स्थित कांची कामकोटि के शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती के मार्गदर्शन में किया जाता है। इस संबंध में बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा ने बताया कि एक जिम्मेदार व्यक्ति व्दारा इस तरह सनातन धर्म की तुलना कोरोना, डेंगू जैसी बीमारियो से कर उनके उन्मूलन की बात कहना शर्मनाक है। अत: हम सभी मठ-मंदिर धार्मिक संस्थानों से जुड़े लोग इसका विरोध करते हैं। ऐसे आरोपी के खिलाफ तत्काल बैतूल पुलिस भी मामला पंजीबध्द करें क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से हम सभी की भावनायें ऐसे वक्त्वय से आहत हुईं हैं।

श्री वर्मा ने बताया कि सोमवार 4 सितंबर को सुबह 11.30 पर सभी बालाजी भक्त और सनातन धर्मावलंबी एकत्रित होकर कलेक्टर को और फिर एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे। बालाजीपुरम संस्थान ने पूरे बैतूल जिले के सभी धर्मों के लोगों से ऐसे धार्मिक दुर्भावना फैलाने वालों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है ताकि हमारा भारतवर्ष शांति और सद्भाव के साथ धर्मनिरपेक्ष बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button