Meditation helps in increasing concentration: तनावमुक्त जीवन जीने का रामबाण समाधान है ध्यान: कैलाश आजाद

आठनेर। 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर आठनेर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कैलाश आजाद ने कहा कि ध्यान तनावमुक्त जीवन का रामबाण उपाय है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है।

नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सावंगी के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े ने कहा कि ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है तथा किसी भी कार्य को करने का आत्मविश्वास पैदा होता है। विश्व ध्यान दिवस पर बोलते हुए आशुतोष सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान तनावपूर्ण जीवन में ध्यान की महती आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति इसको अपनी दिनचर्या में स्थान देता है तो हमारा जीवन अशांति से दूर हो जाएगा। हमारा जीवन आदर्श बन जाएगा। सभी अपने दिनचर्या में ध्यान को अवश्य स्थान दें। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में नगर के पंडित द्वारकादास महाविद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आठनेर, शासकीय हाई स्कूल सावंगी सहित अनेक स्थानों पर ध्यान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित द्वारकादास महाविद्यालय के संचालक आनंद राठौर, प्राचार्य डॉक्टर रितु चौबे, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य वीरेंद्र अमरूते, परामर्शदाता आशुतोष सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में व्याख्याता, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button