महा पूजा में शाहपुर ब्लॉक से पहुंचे समाजजन, निकाली विशाल रैली

संदीप बारस्कर के नेतृत्व में उनकी टीम ने बैतूल जिले में रैली निकाली

बैतूल। शिवाजी ऑडिटोरियम में कोरकू समाज की महापूजा में सामाजिक एकता का दृश्य देखने को मिला, जहां जिले एवं अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधि और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप बारस्कर के नेतृत्व में उनकी टीम ने बैतूल जिले में रैली निकाली, जिसमें विभिन्न ग्रामों से समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली में खरवार, रामापूरा, ढोढरामऊ, आमढाना शाहपुर, सेमरपूरा, हांडी पानी, कछार और धारनमऊ के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में बिसराम काजले उपसरपंच ढोढरामऊ, विरेंद्र बारस्कर सरपंच सालीमेट, रामेश्वर अखण्डे सरपंच ढोढरामऊ, बंशीलाल शैलूकर जनपद सदस्य, किसन लाल मण्डी सदस्य बैतूल, झामसिंह बारस्कर कार्यपालन यंत्री बैतूल, रंजित कलमे सरपंच टिमरनी, ओझा काजले वकील, इमरत काजले उपाध्यक्ष, प्यारसिंह कासदे खरवार, गोपाल बारस्कर, बुंदेसिंह बारस्कर, राजकुमार बारस्कर सेमरपूरा, बिहारी काजले शिक्षक, बारस्कर जी शिक्षक, गुड़दयाल शिक्षक, गोतम सुहाने शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
खापा से राधेश्याम, खुशीलाल, प्रेमलाल, ब्रदीप्रसाद, यादव पिंकश कलमे ब्लॉक मंत्री टीम, श्रीमती विलकिस बारस्कर जिला सदस्य सहित जनपद गण, सरपंच गण, पंच गण, शिक्षक गण और शाहपुर ब्लॉक की समस्त जनता की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप दिया। महापूजा के अवसर पर समाज ने एकजुट होकर सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button