Wild Boar Attacked :जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला पर जंगली सूअर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया 

Wild Boar Attacked : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। मामला बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले भीमपुर क्षेत्र के ग्राम चिखली के जंगल का है। जहां तेंदूपत्ता तोड़ते समय महिला पर पीछे से अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।  उसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला पति सुकू धुर्वे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मकड़ा तहसील भीमपुर महिला रविवार सुबह अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ ग्राम चिखली के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गई हुई थी ।
सुबह 11 बजे के करीब तेंदूपत्ता तोड़ते समय महिला पर पीछे से अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया।  महिला को जंगली सूअर ने पहले नीचे गिराया और महिला के पैर पर अपने नुकीले दातों से काट दिया। इसके बाद महिला के साथ पत्ते तोड़ रहे लोगों ने चिल्लाया जिससे  जंगली सूअर वहां से भाग गया।
घटना के बाद महिला को परिजन पहले घर लेकर आए और इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर एंबुलेंस महिला के घर पहुंची और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया और भर्ती कराया है।
घटना की जानकारी वन विभाग को देने पर विभाग के बीट गार्ड माकड़ा लेखराज सिंह धाकड़ जिला अस्पताल पहुंचे अभी सहायता राशि के रूप में एक हजार रुपए परिवार को दिए हैं। इसके बाद आगे भी उन्हें प्रतिदिन 500 रुपए दिए जाएंगे।
फिलहाल महिला को जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button