लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से कल 13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

नगर पालिका में आयोजित बैठक में बनाई तिरंगा यात्रा की रूपरेखा

पुलिस बैंड रहेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र, राष्ट्रगान और देशभक्ति की धुन गूंजेगी

बैतूल। 79 वा स्वाधीनता दिवस के पूर्व कल 13 अगस्त को बैतूल शहर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर नगर पालिका के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त शाखा प्रभारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, आईटीआई व पॉलिटेक्निक के प्रतिनिधि, जेएच कॉलेज एवं गर्ल्स कॉलेज के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में रैली को शांतिपूर्ण और प्रभावशाली तरीके से सम्पन्न कराने के लिए अंतिम रूप से मार्ग, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह 9:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से प्रारंभ होकर शिवाजी चौक, एसपी ऑफिस चौक, तांगा स्टैंड गंज, दिलबहार चौक, कांतिशिवा चौक, मैकेनिक चौक, नेहरू पार्क, कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, पहलवान बाबा दरगाह होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में समाप्त होगी। रैली के साथ पुलिस बैंड रहेगा जो राष्ट्रगान और देशभक्ति की धुनों से यात्रा को प्रभावी बनाएगा। नगर पालिका ने मार्ग पर सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण तथा प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में भागीदारी करने का अनुरोध किया है ताकि यात्रा देशभक्ति के साथ संपन्न हो सके। नगर पालिका ने रैली के रूट का नक्शा भी जारी कर दिया है और नागरिकों से कहा गया है कि वे निर्धारित मार्ग और समय का सम्मान करते हुए सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button