Atrocity: भाजपा के राज में आदिवासियों पर बढ़ रहा अत्याचार: सोनू धुर्वे
जयस युवा प्रकोष्ठ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बैतूल। आदिवासी युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को जयस युवा प्रकोष्ठ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनू धुर्वे ने बताया कि विगत रात्रि को एक आदिवासी युवक के साथ गाली गलौच और मारपीट की गई, जो बैतूल जिले की सबसे शर्मनाक घटना है। बीजेपी सरकार के राज में गुंडे और असामाजिक तत्वों का अत्याचार बढ़ते जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि इस विषय में दण्डात्मक कार्यवाही कर आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए अन्यथा 10 दिन बाद जयस युवा प्रकोष्ठ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सोनू धुर्वे ने कहा कि आदिवासी वर्ग पर भाजपा सरकार और उनके नेताओं द्वारा अत्याचार बढता ही जा रहा है। बैतूल में आदिवासी युवक के साथ अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है। ऐसे कई प्रकरण है जिससे आदिवासी समुदाय के लोगों को अपमान सहना पड़ा है। यह देश के लोकतंत्र पर गहरी चोट है। यह आदिवासियों और दलितों के प्रति भाजपा की नफरत का घृणित चेहरा और असली चरित्र है। भाजपा के नेताओं पर सत्ता का नशा इस हद तक चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे हैं।




