संत गाड़गे बाबा की 150वीं जयंती पर 23 फरवरी को होंगे भव्य कार्यक्रम|

जिला रजक समाज हर आगंतुक को भेंट करेगा लक्ष्मी तरु का पौधा..

 

बैतूल। संत गाड़गे महाराज की 150वीं जयंती पर जिला रजक समाज, बैतूल द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिलाधयक्ष तुलसी मालवी द्वारा बताया गया कि सुबह 10 से 12 बजे तक संत गाड़गे धाम, भुजरिया घाट टिकारी से वाहन रैली के माध्यम से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर पुनः धाम पहुंचेगी।

दोपहर 12 बजे जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन हिरे करेंगे तथा कार्यक्रम प्रभारी मनोज तायवाड़े रहेंगे।

समाज के 70 वर्ष से अधिक आयु के समस्त वरिष्ठजन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ सभी आगंतुकों को समृद्धि एवं गौरव का प्रतीक लक्ष्मी तरु का पौधा भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सायं 4 बजे भोजन प्रसादी के साथ होगा। जिला रजक समाज समिति बैतूल ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button