हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन मजबूत,मुकेश झारे को अहम पद देने पर माना आभार।

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बीते दिनों घोषणा के बाद बैतूल जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा जारी सूची में बैतूल निवासी मुकेश कुमार झारे को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद मुकेश झारे ने भाजपा नेताओं, अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रति पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
समर्थकों ने बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निज निवास पहुंचकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर जिले का मान बढ़ाया है। यह नियुक्ति न केवल बैतूल बल्कि पूरे संगठन के लिए गौरव का विषय है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मुकेश झारे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हुए संगठन को और मजबूती देंगे तथा समाज के हितों को प्राथमिकता देंगे।
इस अवसर पर नगर परिषद बैतूल बाजार के उपाध्यक्ष सूरेश गायकवाड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा सतीश जोंधलेकर, मुलताई मंडल प्रभारी अतीत पवार, जनपद सदस्य राजेश पहाड़े, समाजसेवी अनिल मंडलकर, रमेश विजयकर, सूरज मंदरे, दीपक मंदरे, प्रेम पदमाकर, धनराज मोहबे, राजकुमार प्रजापत, रोहित सोनबरसे, महेश मोहबे, प्रवीण झारे, योगेश मोहबे, गजेश मोहबे, कुलदीप बिंझाड़े, अन्नू, राहुल सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मुकेश झारे को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया और होली रंगोत्सव की हार्दिक बधाई दी है।




