Betul news: विश्वकर्मा मंदिर से कल निकलेगी विशाल बाइक रैली, 20 को होगा भव्य शोभायात्रा का आयोजन

विश्वकर्मा मन्दिर गंज में आयोजित हुई वृहद बैठक, कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा

बैतूल। स्वर्ण जयंती महोत्सव 2024 के महाआयोजन को लेकर रविवार को विश्वकर्मा मन्दिर गंज में वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोमवार 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे आयोजित बाईक रैली की जिम्मेदारी महिला मण्डल एवं युवा मंच को दी गई। बैठक में जानकारी दी गई की मंगलवार 20 फरवरी को सुबह 10 बजे विश्वकर्मा मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकल जाएगी। शोभायात्रा शनि मंदिर, टांगा स्टैंड, बिजासनी मन्दिर, दिलबहार चौक, कांतिशिवा चौक होते हुए वापस दोपहर 12 बजे मन्दिर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से भगवान लक्ष्मीनारायण का अभिषेक, हवन, पूजन, महिला पुरुष बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम (बचपन), शाम को 7 बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा। बैठक में समाज के अध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवी, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मालवी, उपाध्यक्ष रामकिशोर मालवी, ऋषि राम मालवी, सीएल मालवी, सचिव शशिकांत मालवी, सहसचिव नरेंद्र मालवी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मालवी, शिव मालवी, रामदयाल मालवी, सुखदेव मालवी, युवा मंच अध्यक्ष विनय बंटी मालवी, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र जित्तू मालवी, प्रसेन मालवी, रवि मालवी, महिला मण्डल प्रमुख ममता बबलू मालवी, अध्यक्ष अर्चना मालवी, गायत्री, पुष्पा, सुनीता, उन्नति, जीविका, किरण, कान्ता, किरण भरत, कमल, पिंकी, मीनाक्षी, रीता भारत, ज्योति, ममता सुरेश, नीलिमा, डॉ.निशा, कविता उमाकांत मालवी सहित समाज समिति प्रमुख बलवीर मालवी उपस्थित थे। समाज समिति ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। इसी कार्यक्रम में समाज समिति के सांस्कृतिक सचिव विष्णुकांत एवं नीलिमा मालवी को 25वी सालगिरह की शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button