भीषण गर्मी में राहगीरों और मरीजों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा: कविता मालवी।

अस्पताल आने-जाने वालों के लिए महिला संगठन का सराहनीय प्रयास। 10 वर्षों से लगातार जारी है नि:शुल्क जल सेवा, आगे भी रहेगा यह सेवा अभियान।

बैतूल। गर्मी शुरू होते ही राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी महिला संगठन ने अपनी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी नवरात्र के पावन अवसर पर नि:शुल्क प्याऊ की शुरुआत कर दी है, जिससे अस्पताल आने-जाने वाले लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिल रही है।

संगठन द्वारा लगातार 10 वर्षों से यह जल सेवा दी जा रही है। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल आने-जाने वाले लोग, बाजार और दुकानों में आने-जाने वाले राहगीर इस प्याऊ का पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं और संगठन के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवी के नेतृत्व में यह सेवा कार्य लगातार जारी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लता सोनी सहित सदस्य पुष्पलता उचसरे, अनीता धोटे, ललिता कुबडे, नितिन आहूजा और संजय मालवीय शामिल रहे। संगठन की सदस्य अनीता धोटे ने अपनी स्व. माताजी की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप इस जल सेवा में विशेष सहयोग किया। महिला संगठन द्वारा हर वर्ष नवरात्र के अवसर पर लगाया जाने वाला यह प्याऊ अब एक सेवा परंपरा बन चुका है, जिससे मरीजों, राहगीरों और आम लोगों को गर्मी के दिनों में बड़ी राहत मिल रही है। प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवी ने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व सेवा और श्रद्धा का संदेश देता है, इसलिए संगठन पिछले 10 वर्षों से लगातार नि:शुल्क जल सेवा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों और अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों को होती है। ऐसे समय में ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना ही सच्ची मानव सेवा है और यही उद्देश्य लेकर संगठन हर साल यह सेवा कार्य करता है। कविता मालवी ने कहा कि संगठन की सभी महिला पदाधिकारी और सदस्य सेवा भाव से जुड़कर इस कार्य को सफल बना रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button