रानीपुर पुलिस म्यूजियम पहुंचे स्कूली विद्यार्थी । इतिहास और कानून की जानकारी से हुआ शैक्षणिक साक्षात्कार।

सामुदायिक युवा नेतृत्वकर्ता पूजा चकले और बबीता कुमरे के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने किया पुलिस म्यूजियम का भ्रमण । रानीपुर के 100 साल पुराने थाना भवन में बने पुलिस म्यूजियम में विद्यार्थियों ने देखीं ऐतिहासिक वस्तुएं ।  पुराने ताले, जेल सामग्री, क्रांतिकारियों की तस्वीरें और पुलिस की पुरानी वर्दी ने बढ़ाई विद्यार्थियों की जिज्ञासा।

बैतूल। विकासखंड घोड़ाडोंगरी के अंतर्गत ईपीईएस शासकीय माध्यमिक शाला रानीपुर के कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने सामुदायिक युवा नेतृत्वकर्ता पूजा चकले और बबीता कुमरे के नेतृत्व में रानीपुर स्थित पुलिस म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर समाज में कानून के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई सवाल पूछकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान म्यूजियम प्रभारी प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी तथा आरक्षक प्रीति भारती, थाना रानीपुर ने विद्यार्थियों को म्यूजियम में संरक्षित ऐतिहासिक वस्तुओं की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पुराने समय की कई दुर्लभ वस्तुएं जैसे पुराने ताले, जेल से संबंधित सामग्री, क्रांतिकारियों की तस्वीरें तथा पुलिस की पुरानी वर्दी को देखा और उनके इतिहास के बारे में जाना।

गौरतलब है कि बैतूल जिले के रानीपुर में स्थित यह पुलिस म्यूजियम लगभग 100 वर्ष पुराने थाना भवन में बनाया गया है, जहां पुलिस विभाग के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियां और कई ऐतिहासिक वस्तुएं संरक्षित की गई हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश उपराले और जगदीश हनोते, सीवाईएल सदस्य पूजा चकले और बबीता कुमरे तथा ब्लॉक मैनेजर मीना सातनकर उपस्थित रहे। सभी ने इस गतिविधि को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक जानकारी से भरपूर अनुभव बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button