Crime News: आदिवासी युवक को नग्न कर बेरहमी से पीटने वाले दो आरोपी भोपाल में गिरफ्तार

Crime News Betul: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाने के बाद बेल्ट और लाठी से बेरहमी से पीटने वाले दो आरोपी भोपाल में गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
भोपाल पुलिस ने दोनों को तब गिरफ्तार किया जब वे इंदौर भागने की फिराक में थे। भोपाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को बैतूल पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में एक नामजद आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और मुख्य आरोपी चेंट उर्फ शोहराब के बैतूल में आजाद वार्ड में अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को बुलडोजर से ढहा दिया था। इतना ही नहीं देर रात बैतूल के पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया है।




