review meeting: जनपद सभा कक्ष में हुई पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजरो की समीक्षा बैठक
जिला समन्वयक अधिकारी ने पेसा एक्ट कानून को सशक्त बनाने दी जानकारी

बैतूल। जनपद पंचायत शाहपुर के सभा कक्ष में पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजरो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेसा एक्ट जिला समन्वयक अधिकारी सुखदेव उइके ने पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजरों को पेसा एक्ट कानून को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि पेसा एक्ट मध्य प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अनुसार, आदिवासी क्षेत्र में स्थानीय संस्थाए जैसे ग्राम सभा आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य आदिवासी मुद्दों के समाधान और उनके विकास को सुनिश्चित करना है। पेसा एक्ट द्वारा, गांवों और आदिवासी आबादी वाले क्षेत्रों को खास देखभाल मिलती है और उनके विकास की जिम्मेदारी ग्राम सभा को सौंपी जाती है। पेसा नियमों के लागू होने से ग्राम सभा को अहमियत मिली है।
पेसा ब्लाक समन्वयक अधिकारी लाबूसिंह चिल्हाटे ने पेसा मोबिलाजरों से पेसा एक्ट संबंधित बिंदुवार जानकारियां ली। इनमें एक वर्षीय कार्य विवरण की प्रति, अनुसूचित जनजाति प्रवासी मजदूर की जानकारी, पेसा ग्राम सभा की कार्यवाही पंजी की प्रति, विधानसभा प्रश्न के उत्तर की एक प्रति, सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी जिससे अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को लाभ हुआ है। श्री चिल्हाटे ने पेसा मोबिलाजरों से ग्राम सभा अध्यक्षों की एक वर्षीय कार्यकाल समाप्ति होने पर परिवर्तन करने एवं नवीन ग्राम सभा गठन करने की जानकारी दी। बैठक में मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमरे, चंपालाल बड़ोडे ने पेसा एक्ट अधिनियम को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए संकल्प दिलाया। समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष मोना चौरे, प्रमिला उइके, रंजना धाडसे, राजेश कड़ोपे, दीपाली धुर्वे, उमेंद्र यादव, सोनम यादव, शान्ति चौहान, भारत उईके, सुनीता लविष्कार, विनोद कुमरे, गणेशी बारस्कर एवं समस्त पेसा मोबिलाइजर उपस्थित रहे।




