kidnapping And Murder : जमीन के टुकड़े के लिए पिता और बहन ने भाई की हत्या कर नर्मदा नदी में फेंका

सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर दिया हत्या को अंजाम

kidnapping And Murder : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जमीन के टुकड़े के लिए बेटे की जान का दुश्मन और काेई नहीं बल्कि खुद पिता ही बन गया। अपने सगे बेटे की हत्या करने के लिए सौतेली बेटी और उसके प्रेमी की मदद ली और कार से अगवा कर मौत के घाट उतार डाला। लाश को नर्मदा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने नर्मदा नदी के घाट से शव को बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि घोड़ाडोंगरी निवासी दिलीप बामने छह फरवरी की रात्रि में घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। उसकी दादी ने सात फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में छह फरवरी की रात घोड़ाडोंगरी में एक काले रंग की कार से उतरे दो लोगों के द्वारा सड़क किनारे चल रहे युवक के साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में बिठाकर ले जाते हुए नजर आए। संदेह के आधार पर गुम हुए दिलीप बामने के पिता अनिल बामने से पूछताछ की गई तो उसने अपनी सौतेली बेटी आरती बामने एवं उसके प्रेमी नवनीत सराठे के साथ मिलकर बेटे की हत्या करना स्वीकार किया है।

पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक अपनी दादी के पास रहता था और दादी पूरी संपत्ति उसके नाम पर कर रही थी। जबकि अनिल बामने और उसकी दूसरी पत्नी की बेटी संपत्ति अपने नाम पर कराना चाह रही थी। इसी के चलते उसने पिता और प्रेमी के साथ हत्या कर दी। छह फरवरी की रात्रि में मृतक दीपक को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया। इस पर वह दादी सरस्वती बामने से यह कहकर निकला था कि कुछ देर में आ रहा हूं।

इसके बाद उसके साथ मारपीट की और कार में जबरन बिठाकर ले गए। मौके पर मिली घड़ी के आधार पर दादी ने पहचान की थी कि यह दीपक की है। इससे पुलिस को काले रंग की कार से ही दीपक का अपहरण करने की पुष्टि हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या का भेद खुल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button