गुंडागर्दी कर betul news:आदिवासी महिला की जमीन हड़पने का प्रयास

उपसरपंच तथागत मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़ित महिला


गुंडागर्दी कर आदिवासी महिला की जमीन हड़पने का प्रयास

उपसरपंच तथागत मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़ित महिला

सैकड़ो आदिवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्रवाई की मांग

फोटो –

बैतूल। कानून को ताक पर रखकर शहर में आदिवासी की जमीन को हथियाने के अनेक मामले उजागर हो चुके है। अब इसका दायरा बैतूल शहर के आसपास के अंचल में भी बढ़ने लगा है। इसका ताजा उदहारण जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम जामठी में देखने को मिला है, जहां एक आदिवासी परिवार की जमीन हड़पने के लिए दबंगों द्वारा गुंडागर्दी करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इसकी जानकारी मिलने पर उपसरपंच तथागत मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो आदिवासियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर दबंगो के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की। उप सरपंच श्री मिश्रा ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर इस मामले में शीघ्र दबंगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह ग्रामीणों के साथ धरना आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने शिकायत आवेदन में बताया कि उईके दादा चिक्कू भलावी की खानदानी भूमि ग्राम जामठी में स्थित है। आवेदिका उर्मिला द्वारा उक्त खानदानी भूमि पर खेती की जा रही है। अनावेदकगण इमरान, खान, सद्दाम खान, रमेश वाघमारे द्वारा आवेदिका की खानदानी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदिका उर्मिला ने शिकायत आवेदन में बताया कि वे जामठी के खेत पर काम कर रही थी तभी वहां अनावेदकगण आए उनके हाथ में हाकी, डंडे थे। इन लोगों ने वहां काम कर रही महिलाओं को जाति सूचक गाली बकते हुए कहा ये खेत हमारा है, खाली नही करने पर गोली मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने बताया कि इन लोगो की प्रताड़ना से आवेदिका एवं उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। भविष्य में आवेदिका या उसके परिवार के साथ कोई भी घटना घटित होती है तो उसकी जवाबदारी अनावेदकगणो की होगी। ग्रामीणों ने अनावेदकगणो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्रामीण संदीप, राजू, मोहन, शिवलाल भलावी, बबलू कलोबाई, लीला, मूरत भलावी, सुमरती, यशोदा भलावी, जंगला, श्यामवती, रामप्यारी, अशोक, सुरेश, धर्मा, भानू, कृष्ण भलावी, शिवकली, मोहन, संदीप सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।

आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाया जाए-

उपसरपंच तथागत मिश्रा ने कहा कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाया जाए नहीं तो बड़ा प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की है। श्री मिश्रा ने कहा कि दबंगों द्वारा आदिवासी महिला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। चीक्कू भलावी से बात करने पर उसने बताया कि जामठी में उसकी खानदानी भूमि है तथा वह पता उसका परिवार उक्त खानदानी भूमि पर खेती कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। उसने उक्त भूमि का कभी भी विक्रय नहीं किया है। दबंगों द्वारा दबाव बनाकर उस जमीन को छिनने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से गंभीरता पूर्वक इस मामले में संज्ञान लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करते हुए आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button