महाकुंभ स्नान से वंचित वृद्धों को गंगाजल से कराया स्नान

वृद्धाश्रम में हिंदू महाशक्ति संघ के युवाओं ने किया पुण्य कार्य, प्रयागराज से लाए गए गंगाजल से कराया स्नान  

बैतूल। हिंदू महाशक्ति संघ के युवाओं ने समाज उत्थान में एक मिसाल पेश करते हुए वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को महाकुंभ स्नान का पुण्य लाभ दिलाने का अनूठा कार्य किया। प्रयागराज में 144 वर्षों बाद आयोजित महाकुंभ में स्नान का अवसर न मिल पाने वाले वृद्धजनों को गंगाजल से स्नान करवाकर इस पुण्य अवसर में भागीदार बनाया गया।

हिंदू महाशक्ति संघ के बैतूल जिले के पदाधिकारी हाल ही में प्रयागराज प्रवास पर थे, जहां उन्होंने मां गंगा के दिव्य और पावन जल से स्वयं स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसी दौरान उन्होंने यह संकल्प लिया कि जो बुजुर्ग अशक्तता या अन्य कारणों से महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए, उन्हें बैतूल में ही गंगाजल स्नान करवाकर इस पर्व में सम्मिलित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से हिंदू महाशक्ति संघ के बैतूल जिलाध्यक्ष अजय बर्डे, संभागीय संगठन अध्यक्ष अभिषेक धोटे (निशु) एवं जिला सचिव शांतनु पटेल प्रयागराज से गंगाजल लेकर बैतूल लौटे।

रविवार, 23 फरवरी को उड़दन स्थित मातोश्री आश्रम में हिंदू महाशक्ति संघ के प्रदेश महामंत्री विशाल भावसार के नेतृत्व में यह पुण्य कार्य संपन्न हुआ। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को गंगाजल से स्नान करवाया गया और उनके साथ स्वल्पाहार भी ग्रहण किया गया।

संभागीय संगठन अध्यक्ष अभिषेक धोटे (निशु) ने बताया कि प्रयागराज प्रवास के दौरान ही इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि जो वृद्धजन किसी कारणवश महाकुंभ स्नान से वंचित रह गए, उन्हें बैतूल में ही इस पावन अवसर से जोड़ा जाएगा। इस आयोजन में हिंदू महाशक्ति संघ के जिला प्रवक्ता हिमांशु माथनकर, जिला उपसचिव स्वप्निल सावरकर के अलावा अभिषेक धोटे (निशु) के पिताजी रामराव धोटे एवं उनकी पोती आश्वी धोटे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। हिंदू महाशक्ति संघ द्वारा आगामी सोमवार या मंगलवार को बैतूल जिला जेल में बंदियों के लिए भी गंगाजल स्नान का आयोजन किया जाएगा, जिससे वे भी इस पुण्य अवसर का लाभ प्राप्त कर सकें। इस आयोजन में हिंदू महाशक्ति संघ के प्रदेश महामंत्री विशाल भावसार, बैतूल जिलाध्यक्ष अजय बर्डे, संभाग संगठन अध्यक्ष अभिषेक धोटे (निशु) , जिला प्रवक्ता हिमांशु माथनकर, जिला संरक्षक अमित नागले, जिला संयोजक स्वप्निल सावरकर, जिला सचिव शांतनु पटेल के अलावा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं अभिषेक धोटे के पिता रामराव धोटे एवं उनकी पोती आश्वि धोटे उपस्थित रहीं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button