धीरज पाल बने सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी,
सक्रिय कार्यशैली पर संगठन ने जताया भरोसा, मनोनयन आदेश जारी।

बैतूल। विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ ने संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता धीरज पाल को मध्यप्रदेश राज्य का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानसिंह बघेल के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष केशरसिंह धनगर की सहमति से तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उदय पाल की अनुशंसा पर लिया गया है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि धीरज पाल से अपेक्षा है कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाते हुए निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करेंगे और संगठन की कार्ययोजना को गति देंगे।
उनके मनोनयन पर प्रदेश विधि सलाहकार दीपक पाल, विजय पाल, प्रशांत पाल, किशोर पाल, प्रकाश पाल, जगदीश पाल, राजेश पाल, तुलसी पाल, अनिता पाल, सुनीता पाल, वैजयंती पाल, प्रमिला मोरे, लता पाल, सिया पाल, कविता पाल सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ 52 जातियों के समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख संगठन है। नवनियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी धीरज पाल ने बताया मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस पहल के जरिए संगठन की ताकत को मजबूत करते हुए जन-जन तक अपनी पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियो को आश्वस्त किया कि सोशल मीडिया की सभी गतिविधियों पर सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन की पहुंच और प्रभाव को निरंतर बढ़ाया जाएगा।




