भाजपा ने कार्यकर्ताओ को दिखाई संघ पर आधारित फिल्म शतक । केशव की जय जय, माधव की जय जय से गुंजा सिनेमा हॉल।

बैतूल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्षो की यात्रा पर बनी फिल्म शतक का निशुल्क प्रदर्शन नगर के कांतिशिवा छविगृह में जिला भाजपा संगठन ने अपने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया गया। फिल्म के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि फिल्म का उददेश्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुडी गलतफमियों आलोचनाओं और भ्रमो को ऐतिहासिक और तथ्यात्मक रूप से स्पष्ट करना है। फिल्म में संघ के संस्थापक डा.केशव बलिराम हेडगेंवार एवं संघ के पहले सर संचालनक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरूजी) के नेतृत्व में हुए संगठनात्मक विस्तार और विस्तार को उजागर किया गया है। फिल्म के दौरान मार्मिक दृश्यो के समय दर्शको ने केशव की जय जय , माधव की जय जय के साथ साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगन चुंबी नारे लगाए। फिल्म के बाद दर्शको ने चर्चा में बताया कि फिल्म के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कि 100 वर्षो की यात्रा के संघर्षो को जानने का मौका मिला और राष्ट्र के सांस्कृतिक और समतापूर्ण समाज के लिए संघ की जरूरत के साथ साथ ऐसे तथ्य सामने आए है जिन्हे लंबे समय से देशवासियो को इन तथ्यो से वंचित रख भ्रम फैलाया गया था। फिल्म में बताया गया है कि कैसे व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के मंत्र को दोहराते हुए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की 100 वर्षीय यात्रा आज भी अनवरत जारी है। फिल्म के दौरान भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button